UP BOARD EXAM में इस वर्ष शैक्षिक सत्र 2022 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 51.92 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था| जिसमे से 48 लाख छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे| शेष छात्रों ने विभिन्न कारणों से परीक्षा छोड़ दी |
इस वर्ष उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51 लाख 92 हज़ार 689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था |
इनमे 27 लाख 81 हजार 654 परीक्षार्थी हाईस्कूल के थे| और 24 लाख 11 हजार 035 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट अर्थात 12वीं के थे |
परीक्षार्थियों को लम्बे समय से UP BOARD RESULT 2022 का इंतजार था|
माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने रिजल्ट की तिथि घोषित कर दी है|
UP Board Result 2022
हाईस्कूल में पंजीकृत 27 लाख 81 हज़ार 654 परीक्षार्थियों में 15 लाख 53 हजार 198 बालक और 12 लाख 28 हजार 456 बालिकाएं हैं|
जबकि इंटरमीडिएट में पंजीकृत 24 लाख 11 हजार 35 परीक्षार्थियों में 13 लाख 24 हजार 200 बालक और 10 लाख 86 हजार 835 बालिकाएं हैं|
खबरों के अनुसार इस बार बोर्ड रिजल्ट अभ्यर्थियों को Email पर भी उपलब्ध कराया जायेगा|
UP Board Result 2022 कैसे चेक करें
- UP बोर्ड 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट के इंतजार की घडी ख़त्म हो गई है
- क्योकि माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने रिजल्ट की तिथि घोषित कर दी है
- परीक्षार्थी UP बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट कर सकते हैं
- इसके अलावा परीक्षार्थी NIC की वेबसाइट upresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं
निम्नलिखित निर्देशों का पालन करते हुए अपना रिजल्ट देख सकते हैं|
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर जाएँ |
- होम पेज में RESULT पर क्लिक करें|
- HIGHSCHOOL के परीक्षार्थी HighSchool(10th) Examination Result पर क्लिक करें|
- इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी Intermediate (12th) Examination Result पर क्लिक करें |
- तत्पश्चात परीक्षा वर्ष तथा रोल नंबर दर्ज करें|
- उसके बाद View Result पर क्लिक करें|
- अब आपके सामने रिजल्ट Open हो जायेगा|
- इसके बाद रिजल्ट को Print या pdf में Save कर सकते हैं |
परीक्षाफल (RESULT) घोषणा तिथि तथा समय
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश प्रयागराज श्री दिव्यकांत शुक्ल ने विज्ञप्ति द्वारा रिजल्ट के तिथियों की घोषणा कर दी है|
परीक्षा | परीक्षाफल घोषणा तिथि | समय |
हाईस्कूल 10th | 18 जून 2022 | 2:00 pm |
इंटरमीडिएट 12th | 18 जून 2022 | 4:00 pm |
Official Website | Server 1- Click Here Server2- Click Here |
SV University Homepage | Click Here |